अंतरिक्ष में पहली बार एक जटिल कार्बनिक अणु पाया गया है। यह अणु जीवन के लिए मूलभूत है। इस खोज से ब्रह्माण्ड में जीवन की उत्पत्ति को समझने में सहायता मिलेगी। मनुष्य के दो हाथों की तरह कुछ कार्बन अणु एक दूसरे के प्रतिबिंब की तरह होते हैं। विज्ञान की भाषा में इसे चिरेलिटी कहा जाता है। इस तरह के अणुओं को जीवन के लिए जरूरी माना जाता है। धरती पर उल्कापिंडों और हमारे सौरमंडल में धूमकेतुओं पर इन अणुओं को देखा जा चुका है। हालांकि अब तक सौरमंडल से परे अंतरिक्ष में ऐसे अणु नहीं मिले थे। अंतरिक्ष में पहली बार वैज्ञानिकों ने उच संवेदनशील रेडियो दूरबीन की मदद से ऐसे अणु को खोजा है। यह अणु प्रोपिलीन ऑक्साइड है। इसे हमारी आकाशगंगा के केंद्र के नजदीक सैगीटेरियस बी2 में पाया गया। अमेरिका की नेशनल रेडियो एस्ट्रोनॉमी ऑब्जर्वेटरी के ब्रेट मैकगायर ने कहा, ‘प्रोपिलीन ऑक्साइड ब्रrांड में खोजा गया अब तक का सबसे जटिल अणु है। इस अणु की खोज से यह समझना संभव होगा कि ब्रrांड में ऐसे अणु कैसे बनते हैं और जीवन की उत्पत्ति पर इनका क्या प्रभाव पड़ता है।’
No comments:
Post a Comment