Saturday, 2 July 2016

28 June 2016..5. आरबीआई की रिपोर्ट : सबसे ज्यादा गरीब यूपी में, गरीबी छत्तीसगढ़ में:-

देश के सबसे ज्यादा गरीब उत्तर प्रदेश में रहते हैं जबकि आबादी के फीसद के लिहाज से सबसे ज्यादा गरीबी छत्तीसगढ़ में है।रिजर्व बैंक ने सोमवार को यहां देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों का हैंडबुक जारी किया। इसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश पांच करोड़ 98 लाख से ज्यादा गरीब रहते हैं। उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा तीन करोड़ 58 लाख गरीब बिहार में, दो करोड़ 34 लाख मध्य प्रदेश में, एक करोड़ 98 लाख महाराष्ट्र में तथा एक करोड़ 85 लाख पश्चिम बंगाल में रहते हैं।केंद्रीय बैंक ने लोगों के उपभोग के आधार पर यह आंकड़ा तैयार किया है। आरबीआई ने पहली बार इस तरह का कोई हैंडबुक जारी किया है। इसमें गरीबी के वर्ष 2011-12 तक के आंकड़े उपलब्ध हैं। जनसंख्या के फीसद के लिहाज से छत्तीसगढ़ के 39.93 फीसद लोग गरीब हैं। इसके बाद दादर एवं नागर हवेली (39.31 फीसद) का स्थान है।झारखंड की 36.96 फीसद, मणिपुर की 36.89 फीसद, अरुणाचल प्रदेश की 34.67 फीसद तथा बिहार की 33.74 फीसद आबादी गरीब है। देश में 2011-12 कुल 26 करोड़ 98 लाख गरीब थे जो आबादी का 21.92 फीसद था।

No comments:

Post a Comment