1.वासनर समझौते का सदस्य बना भारत, खुलेगी एनएसजी की राह
• चीन भले ही भारत के एनएसजी (परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह) में शामिल होने की राह में बड़ी अड़चन हो लेकिन आने वाले दिनों में भारत की दावेदारी इस समूह की सदस्यता के लिए और मजबूत हो गई है। यह इसलिए हुआ, क्योंकि भारत वासनर समझौते का 42वां सदस्य बन गया है।• इस समझौते को आधुनिक तकनीक, खास तौर पर रक्षा से जुड़े तकनीकी हस्तांतरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें शामिल होने का मतलब यह है कि इसके सदस्य देश यह स्वीकार करते हैं कि भारत बेहद संवेदनशील तकनीक हस्तांतरण के लिए उपयुक्त देश है। ऐसे में जब भारत अगली बार एनएसजी के लिए दावेदारी पेश करेगा तो उसका दावा और गंभीर समझा जाएगा।
• विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि, ‘वैसे तो एनएसजी और वासनर समझौते में कोई सीधा संबंध नहीं है लेकिन इससे पता चलता है कि दुनिया के देश हमें एक जिम्मेदार देश मानते हैं। भारत इस तरह के कुछ और समझौतों का भी सदस्य हाल के महीनों में बना है।
• साफ है कि विश्व बिरादरी हम पर भरोसा करती है।’ जहां तक इसके फायदे की बात है तो भारत अब अंतरिक्ष और रक्षा से जुड़ी बेहद उन्नत तकनीकी को हासिल कर सकेगा, क्योंकि दुनिया के दूसरे देशों पर भारत के साथ कारोबार करने को लेकर कोई दबाव नहीं रहेगा।
• भारत के लिए यह भी एक उपलब्धि है कि उसने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किया है, लेकिन दुनिया के तमाम देश उसे हथियारों से जुड़े उन्नत तकनीकी हस्तांतरण के योग्य मान रहे हैं।
• माना जा रहा है कि वासनर समझौते के सदस्य देश एनएसजी में भारत की दावेदारी का समर्थन करेंगे। भारत इसके पहले इसी तरह की एक अन्य प्रतिष्ठित मिसाइल तकनीक नियंत्रण समझौते (एमटीसीआर) का भी सदस्य बना है।
2. ब्रिटेन और ईयू ने किया ऐतिहासिक करार
• ब्रिटेन ने इस समझौते के तहत यूरोपीय संघ से अलग होने पर 45 से 55 अरब यूरो की राशि का भुगतान करने की सहमति दी है। साथ ही उसने ब्रेक्जिट के बाद उसके यहां रह रहे 30 लाख यूरोपीय नागरिकों के अधिकारो का संरक्षण करने का भी भरोसा दिलाया है।• यूरोपीय संघ के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने आगाह किया है कि ब्रेक्जिट के बाद की व्यापार करार और बदलाव की अवधि के लिए वार्ता कहीं अधिक कठिन होगी। हालांकि, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में ब्रेक्जिट की शर्तों पर ऐतिहासिक करार हो गया है। यानी ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने की शर्तों पर सहमति बन गई है।
• ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे शुक्रवार को इस बारे में बातचीत के लिए ब्रसल्स पहुंचीं।
• टस्क ने बयान में कहा, हमें यह याद रखना है कि सबसे मुश्किल चुनौती अभी आनी है। हम सभी जानते हैं कि तोड़ना मुश्किल काम है, लेकिन तोड़ने के बाद बनाना और नए संबंध स्थापित करना और कठिन काम है।
• आगे की बातचीत के लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ के कानूनों के अनुसार चलना होगा, इनमें नए कानून भी हैं। इससे पहले आज ब्रिटेन और ईयू में ब्रेक्जिट की शर्तों पर ऐतिहासिक करार हो गया है।
• यूरोपीय आयोग ने कहा कि इस अलगाव के मुद्दे पर ब्रिटेन ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इसमें आयरलैंड की सीमा, संबंध विच्छेद के संबंध में ब्रिटेन के विधेयक और नागरिकों का अधिकार संबंधी शर्तें शामिल हैं।
• इस करार से 14-15 दिसम्बर को यूरोपीय संघ के नेताओं का दूसरे चरण की ब्रेक्जिट वार्ताओं का रास्ता खुल गया है। इसमें व्यापार और बदलाव की अवधि के बारे में बातचीत होगी।ब्रिटेन ने जून, 2016 में यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के पक्ष में मतदान किया था।
• करीब चार दशक की सदस्यता के बाद ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से बाहर निकलने का फैसला किया था।
3. पुतिन सोमवार को मिस्र जाएंगे
• रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को मिस्र की यात्रा पर होंगे। वह इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी से मुलाकात करेंगे।• समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता बसम राडी के हवाले से बताया कि पुतिन दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के लिए सीसी के साथ र्चचा करेंगे।
• राडी ने बताया कि दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर भी र्चचा करेंगे। इसमें राजनीति, व्यापार, अर्थव्यवस्था और ऊर्जा शामिल हैं। इसके अलावा राडी ने बताया कि दोनों नेता क्षेत्रीय मुद्दों से निपटने पर भी र्चचा करेंगे। पुतिन ने आखिरी बार फरवरी 2015 में मिस्र का दौरा किया था।
4. नौसेना समुद्री ताकत का अहम अंग : कोविंद
• राष्ट्रपति राम नाथ कोबिंद ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री ताकत का एक अहम अंग है और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा राष्ट्र के निर्माण में यह एक धुरी की भूमिका निभाती आ रही है।• कोबिंद ने भारतीय नौसेना की पनडुब्बी इकाई के शानदार 50 वर्ष पूरा होने के मौके पर प्रेसिडेंशियल कलर प्रदान करने के मौके पर यहां अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा समय में भारत के समुद्री हित आर्थिक और सुरक्षा के साथ लोगों की बेहतरी से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हुए हैं।
• हमारे कुल व्यापार का 90 फीसद से अधिक हिस्सा समुद्री मार्ग के जरिए ही होता है जो भारत की भूमिका में और इजाफा करता है। गौरतलब है कि अभी तक नौसेना की 17 पनडुब्बियों को अभूतपूर्व सेवा के लिए चीफ आफ नेवल स्टाफस यूनिट्स साइटेशन से नवाजा गया है।
• राष्ट्रपति ने कहा, नौसेना की भूमिका न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की व्यापक प्रकिया में भी भागीदार है और समुद्री ताकत के क्षेत्र में भारत का अहम अंग है। यह हमारे सैन्य तथा नागरिक हितों की संरक्षक हैं।
• कोबिंद ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि परमाणु तकनीक अब भारत सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा है और इससे आने वाले वर्षों में हमारी सामर्थ्य में जोरदार इजाफा होगा।
• पिछले 50 वर्षों में नौसेना की पनडुब्बी इकाई की भूमिका की सराहना करते हुए भारतीय सशत्र सेनाओं के सर्वोच्च सेनापति ने कहा कि पनडुब्बियां और उनमें कार्यरत जवानों तथा अधिकारियों ने नौसैनिक अभियानों में काफी अहम भूमिका अदा की है।
• उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में विभिन्न बिन्दुओं पर 25 पनडुब्बियों को कमीशन दिया गया है और अपने छिपने के गुण का कारण इनकी ताकत में और इजाफा होता है। हमारी पनडुब्बियों ने बिना किसी शोर शराबे के चुपचाप 1971 के युद्ध में संचालनात्मक उपलब्धियां हासिल की।
• इन्होंने 1999 के ऑपरेशन विजय और 2002 के ऑपरेशन पराक्रम में सराहनीय भूमिका निभाई है। राष्ट्रपति ने कहा कि कलावारी पनडुब्बी को नए रूप में नियत समय में कमीशन दिए जाने से कलावारी से कलावारी की यात्रा पूरी होगी। देश की पहली पनडुब्बी जिस पर आज ही के दिन नौसेना का प्रतीक और राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया था, उसे भी कलावारी ही नाम दिया गया था।
• उन्होंने विभिन्न नौसैनिक अभियानों में राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पनडुब्बी में कार्यरत जवानों तथा अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी।
• कोबिंद ने कहा कि जो लोग समुद्र का सम्मान नहीं करते यह उन्हें कभी न माफ करने वाला माध्यम है तथा इस बात को भारतीय नौसेना की पनडुब्बी इकाई में काम करने वाले बहादुर जवानों से बेहतर कोई नहीं जानता क्योंकि ये लोग समुद्र की अथाह गहराइयों में रहकर अपने फर्ज को पूरा कर रहे हैं।
5. स्मार्ट सिटी में शामिल होंगे और 10 शहर
• स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल होने के लिए विभिन्न शहरों के बीच जारी स्पर्धा के अगले चरण में 10 शहरों की घोषणा अगले साल जनवरी में की जाएगी। शहरी विकास सचिव डी. एस. मिश्रा ने आज स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत शहरी मिशन में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में यह जानकारी दी।• इस चरण की स्पर्धा में 20 शहरों ने भागीदारी की थी। इनमें से पाँच शहरों के प्रस्ताव अंतिम तिथि तक प्राप्त नहीं हुए थे। शेष 15 में से स्मार्ट सिटी परियोजना में 10 शहरों को शामिल किया जाएगा।इनकी अधिकारिक घोषणा जनवरी, 2018 के अंत में की जाएगी।
• स्मार्ट सिटी परियोजना में अब तक चार चरणों में 90 शहरों को शामिल किया जा चुका है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पांचवें चरण की दौड़ में केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 20 शहरों में सबसे ज्यादा सात शहर उत्तर प्रदेश से, तीन पश्चिम बंगाल से और दो-दो महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु से हैं।
• अन्य राज्यों ने भी अपने-अपने प्रस्ताव भेजे हैं।इनमें से पश्चिम बंगाल के विधाननगर, दुर्गापुर और हल्दिया के अलावा मेघालय से शिलांग और महाराष्ट्र से ग्रेटर मुंबई का प्रस्ताव नहीं मिला।
• प्रस्ताव भेजने वाले शहरों में उत्तर प्रदेश से मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, रामपुर, सहारनपुर, रायबरेली, बिहार से बिहारशरीफ, अरूणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर, दादर नगर हवेली की राजधानी सिलवासा, दमन-दीव से दीव, लक्ष्यद्वीप से कावारत्ती, महाराष्ट्र से अमरावती और तमिलनाडु से इरोड तथा डिंडिगुल शामिल हैं।
6. दक्षिणी अफ्रीका के स्वतंत्रता सेनानी लालू चिबा नहीं रहे
• दक्षिण अफ्रीका के वयोवृद्ध भारतवंशी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालू चिबा का शुक्रवार को यहां उपनगर लेनासिया स्थित अपने घर में देहांत हो गया।
• जोहानिसबर्ग मेट्रोपोलिटन नगर पालिका का हिस्सा लेनासिया में अधिकांश संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। चिबा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के साथ रॉबिन द्वीप पर राजनीतिक कैदी रह चुके हैं। चिबा (87) को कुछ दिन पहले हार्ट अटैक पड़ा था, तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
• मूल के चिबा अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) की सैन्य विंग के पूर्व प्लाटून कमांडर थे। उन्हें रॉबिन द्वीप पर 18 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह कठराडा को अपना अच्छा दोस्त और रानजीतिक मेंटर मानते थे। इस साल मार्च में भारतीय मूल के वर्णभेद रोधी कार्यकर्ता अहमद कठराडा का निधन हो गया था।
• कठराडा के निधन के बाद चिबा ने अपने जीवन के अंतिम महीने अहमद कठराडा फाउंडेशन में काम करते हुए बिताये। यह फाउंडेशन दुनिया भर में गैर-जातीयता और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाने लड़ने को प्रतिबद्ध है। चिबा अहमद कठराडा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य थे।
• मूल के चिबा अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) की सैन्य विंग के पूर्व प्लाटून कमांडर थे। उन्हें रॉबिन द्वीप पर 18 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह कठराडा को अपना अच्छा दोस्त और रानजीतिक मेंटर मानते थे। इस साल मार्च में भारतीय मूल के वर्णभेद रोधी कार्यकर्ता अहमद कठराडा का निधन हो गया था।
• कठराडा के निधन के बाद चिबा ने अपने जीवन के अंतिम महीने अहमद कठराडा फाउंडेशन में काम करते हुए बिताये। यह फाउंडेशन दुनिया भर में गैर-जातीयता और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाने लड़ने को प्रतिबद्ध है। चिबा अहमद कठराडा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य थे।
7. रोनाल्डो ने पांचवीं बार जीती बेलोन डियोर ट्रॉफी
• पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पांचवीं बार प्रतिष्ठित ‘‘बेलोन डियोर’खिताब से नवाजा गया। इसके साथ वह अर्जेंटीना के लियोनल मेसी की बराबरी पर पहुंच गए हैं। कॅरियर में पांचवीं बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने रोनाल्डो हालांकि ला लीगा चैंपियनशिप में बार्सिलोना फार्वड मेसी (13 गोल) से दो गोल के अंतर से पीछे चल रहे हैं।• मेसी की बदौलत चैंपियनशिप में बार्सिलोना चिर प्रतिद्वंद्वी रीयल मैड्रिड से 14 मैचों के बाद आठ अंकों के अंतर से आगे है।31 वर्षीय रोनाल्डो ने हालांकि लगातार सातवें वर्ष चैंपियंस लीग में अपने क्लब के लिए सत्र में सर्वाधिक गोल किए हैं।
• वह हाल ही में सभी ग्रुप मैचों में गोल करने वाले भी पहले खिलाड़ी बने हैं। पुर्तगाली खिलाड़ी को मैगजीन फ्रांस फुटबाल द्वारा 1956 में शुरू किए गए बेलोन डियोर अवार्ड से उनके रीयल मैड्रिड के लिए पिछले सत्र में बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
• पिछले वर्ष रीयल मैड्रिड वर्ष 1990 में एसी मिलान के बाद पहली टीम बनी थी जिसने चैंपियंस लीग में अपने खिताब का बचाव किया था।
• रोनाल्डो ने सत्र के आखिरी चरण में चैंपियनशिप में खेलना शुरू किया और बायर्न म्युनिख व एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ आठ गोल करते हुए रीयल मैड्रिड को फाइनल तक पहुंचाया जहां उसने जुवेंटस के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की थी।
No comments:
Post a Comment