Monday, 14 November 2016

31 october 2016..2. रूस यूएन मानवाधिकार परिषद चुनाव में हारकर तीसरे नंबर पर:-

रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की सदस्यता के चुनाव में करारा झटका लगा है। दो सीटों के लिए हुए चुनाव में वह तीसरे नंबर पर रहा। 193 सदस्यों वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में हंगरी को 144, क्रोएशिया को 124 और रूस को 112 वोट मिले। रूस तीन साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा मैदान में था। इस संस्था का मुख्य कार्य दुनियाभर में मानवाधिकार उल्लंघनों पर नजर रखना है। महासभा ने 47 सदस्यों वाली परिषद के लिए 14 नए सदस्यों को चुना। मतदान शनिवार को सीक्रेट बैलेट के आधार पर हुआ। नए सदस्यों का कार्यकाल एक जनवरी 2017 से शुरू होगा। भारत इसका सदस्य है तथा उसका कार्यकाल 2017 में खत्म होगा।
ये बने नए नए सदस्य : ब्राजील,चीन, क्रोएशिया, क्यूबा, मिस्र, हंगरी, इराक, जापान, रवांडा, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया, ब्रिटेन, अमेरिका।

No comments:

Post a Comment